{"_id":"6ff84ea19755d56e9fd94ff4f204be58","slug":"towing-shackle-looting-of-five-passers-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सा बांधकर पांच राहगीरों से की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रस्सा बांधकर पांच राहगीरों से की लूटपाट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Jun 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने मंडोला गोठरा मार्ग पर राहगीरों के साथ दो घंटे तक जमकर लूटपाट की। मार्ग को रस्सा बांधकर अवरुद्ध करने के बाद बदमाशों ने पांच राहगीरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
हजारों की नगदी, सोने की चेन, दो बाइक एवं मोबाइल लूटने के बाद बदमाशों ने राहगीरों को उन्हीं के कपड़ों से मुंह एवं हाथ बांधकर ट्यूबवेल के पास डाल दिया। बाद में बदमाश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर लूटी गई दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पीडितों की शिकायत पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
शनिवार रात 9.30 बजे चार बदमाशों ने मंडोला गोठरा मार्ग को मंगू त्यागी के ट्यूबवेल के पास पेड़ एवं खंभे से रस्सा बांधकर अवरुद्ध कर दिया। सबसे पहले वहां गोठरा बागपत निवासी मेहरबान पुत्र मंगलू बाइक पर पहुंचा और रस्से में उलझकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
बदमाशों ने उससे 15 सौ रुपये की नगदी, मोबाइल तथा बाइक लूट ली। इसके कुछ देर बाद वहां गोठरा का ही असितपाल पुत्र पहुंचा। उससे 27 सौ रुपये की नगदी एवं मोबाइल लूटने के बाद उसे बांधकर मेहरबान के पास डाल दिया।
इसके बाद वहां नगला बागपत गांव निवासी राहुल एवं मनोज पहुंचे। उनसे बदमाशों ने तीन हजार की नगदी, मोबाइल तथा इलेक्ट्रिक सामान से भरा बैग लूट। रात में 10.30 बजे वहां गोठरा का सुंदर सिंह पुत्र गजराज पहुंचा।
जैसे ही वह रस्सा देखकर रुका बदमाशों ने उसे घेर लिया तथा तमंचे की नोक पर छह हजार की नगदी, सोने की चेन एवं बाइक लूट ली। पुस्ता चौकी इंचार्ज संजीव शुक्ला का कहना है कि बदमाशों की सुरागकसी का प्रयास किया जा रहा है।