{"_id":"8c56ab522520045773258c2be9b5add7","slug":"today-cout-will-hear-the-culprits-of-damini","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामिनी से दरिंदगी करने वालों की सुनवाई आज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दामिनी से दरिंदगी करने वालों की सुनवाई आज
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Jan 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में बीते साल 16 दिसम्बर को चलती बस में पैरामेडिकल की छात्रा के साथ गैंगरेप के दो आरोपियों की सुनवाई शुक्रवार को होगी।
विज्ञापन
वसंत विहार गैंगरेप मामले में दोषी मुकेश और पवन के अधिवक्ता ने बृहस्पतिवार को अपनी जिरह पूरी कर ली। अब दोषी विनय और अक्षय के अधिवक्ता शुक्रवार को उनका पक्ष रखेंगे।
न्यायमूर्ति रेवा खेत्रपाल और न्यायमूर्ति प्रतिभा रानी की खंडपीठ के समक्ष अधिवक्ता एमएल शर्मा ने तर्क देते हुए कहा कि उनके मुवक्किलों को फर्जी मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का आरोप है कि उनके मुवक्किलों ने युवती के निचली हिस्से में राड डाली। उसकी आंखें खींची और उसका ब्लड दोषियों के कपड़ों पर लगा। यदि उनके मुवक्किलों ने ऐसा किया तो युवती का यूट्रस कैसे नष्ट नहीं हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया।
विज्ञापन
यदि आंत बाहर निकाली तो ब्लड मात्र सीट पर कैसे आया, बस के फर्श पर क्यों नहीं लगा। इस मामले में शुक्रवार को दोषी विनय और अक्षय के अधिवक्ता अपना पक्ष रखेंगे।