फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   To repay debt in the night the girl's body was exhumed grave young man

कर्ज चुकाने के लिए रात में युवक ने कब्र खोदकर निकाला था लड़की का शव

Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
To repay debt in the night the girl's body was exhumed grave young man
कब्र से निकाला शव - फोटो : Demo Pic

बादलपुर पुलिस ने गांव शादीपुर छिड़ौली में करीब तीन सप्ताह पहले एक युवती का शव कब्र से निकालकर तंत्र विद्या करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने तंत्र विद्या क़े जरिए कर्ज पाटने के लिए शव को कब्र से निकाला था।

विज्ञापन


घटना से पहले वह दिल्ली से तंत्र विद्या की किताब खरीदकर लाया था, जिसे पढ़कर वह तंत्र कर रहा था। पुलिस ने बताया कि शादीपुर छिड़ौली में जीमल की बेटी की बीमारी से 17 मई को मौत हो गई थी।
विज्ञापन


गांव महावड़ निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र फारूख हुसैन ने तंत्र विद्या कर धन कमाने के लिए गांव शादीपुर छिड़ौली के कब्रिस्तान से रात के समय कब्र खोदकर युवती के शव को बाहर निकाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका सिर और हाथ काटकर कब्रिस्तान से करीब एक किलोमीटर दूर ले गया। सिद्धि प्राप्त करने के लिए तंत्र विद्या की। पुलिस ने घटना के करीब तीन सप्ताह बाद उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया। गहन पूछताछ में सद्दाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 


सद्दाम ने बताया कि बादलपुर के सादोपुर की झाल पर उसकी लोहे की वेल्डिंग की दुकान है। कारोबार ठीक से न चलने से कर्ज में डूब गया है। वह दिल्ली की मस्जिद पर गया। वहां पर नक्ष नाम के जादू की किताब खरीदी। वह सिद्धि प्राप्त कर धन कमाना चाहता था, जिससे कि कर्ज को पाट सके। तंत्र विद्या करने के बाद वह महिला का सिर, हाथ और पैर वहीं पर छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed