{"_id":"c379e0ebce7cd3846f9dbe591f5a6181","slug":"to-dbis-bullets-fired-at-police-stoned","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश देने गई पुलिस पर चलाईं गोलियां, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबिश देने गई पुलिस पर चलाईं गोलियां, पथराव
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 12 May 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर थाना क्षेत्र की फरीदनगर पुलिस चौकी के अन्तर्गत आने वाले इशाकनगर गांव में मारपीट के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। आरोपियों एवं उनके करीबियों ने पुलिस पर फायरिंग कर पथराव शुरू कर दिया
विज्ञापन
पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल एवं सिपाही घायल हो गए। पुलिस को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। मामले में आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, जानसठ के मीरापुर का रहने वाला जगपाल वर्तमान में फरीदनगर कस्बे में रहता है। वहीं रहने वाले मामचंद पर जगपाल के दो हजार रुपये उधार थे। जगपाल के मुताबिक शनिवार रात वह रुपये मांगने मामचंद के घर पहुंचा तो उसने अपने दो बेटों सचिन एवं नीटू के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किया।
विज्ञापन
पीड़ित ने मौके से भागकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने कस्बे में पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपियों ने अपने करीबियों को जमा कर लिया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव किया।
पुलिस वालों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पथराव में हेड कांस्टेबल विश्व प्रकाश एवं सिपाही विपिन शर्मा घायल हो गए। हेड कांस्टेबल विश्व प्रकाश की ओर से मामचंद, उसके दोनों बेटों नीटू, सचिन एवं कस्बा निवासी पिंटू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और पथराव कर पुलिस कर्मियों को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
एसओ मनोज यादव का कहना है कि नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, ग्राम प्रधान जगदीश का कहना है कि दबिश देने आई पुलिस टीम ने परिवार की महिलाओं से अभद्रता और मारपीट की थी। इसके बाद ही ग्रामीण एकत्र हुए। आरोपी पुलिस कर्मियों की शिकायत एसएसपी से की गई है।