फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To Dbis bullets fired at police, stoned

दबिश देने गई पुलिस पर चलाईं गोलियां, पथराव

Mon, 12 May 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 12 May 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
To Dbis bullets fired at police, stoned

भोजपुर थाना क्षेत्र की फरीदनगर पुलिस चौकी के अन्तर्गत आने वाले इशाकनगर गांव में मारपीट के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। आरोपियों एवं उनके करीबियों ने पुलिस पर फायरिंग कर पथराव शुरू कर दिया

विज्ञापन


पत्थर लगने से हेड कांस्टेबल एवं सिपाही घायल हो गए। पुलिस को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। मामले में आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर, जानसठ के मीरापुर का रहने वाला जगपाल वर्तमान में फरीदनगर कस्बे में रहता है। वहीं रहने वाले मामचंद पर जगपाल के दो हजार रुपये उधार थे। जगपाल के मुताबिक शनिवार रात वह रुपये मांगने मामचंद के घर पहुंचा तो उसने अपने दो बेटों सचिन एवं नीटू के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उन पर फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने मौके से भागकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पर पुलिस आरोपियों को पकड़ने कस्बे में पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपियों ने अपने करीबियों को जमा कर लिया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव किया।

पुलिस वालों ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पथराव में हेड कांस्टेबल विश्व प्रकाश एवं सिपाही विपिन शर्मा घायल हो गए। हेड कांस्टेबल विश्व प्रकाश की ओर से मामचंद, उसके दोनों बेटों नीटू, सचिन एवं कस्बा निवासी पिंटू के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने और पथराव कर पुलिस कर्मियों को घायल करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।


एसओ मनोज यादव का कहना है कि नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। वहीं, ग्राम प्रधान जगदीश का कहना है कि दबिश देने आई पुलिस टीम ने परिवार की महिलाओं से अभद्रता और मारपीट की थी। इसके बाद ही ग्रामीण एकत्र हुए। आरोपी पुलिस कर्मियों की शिकायत एसएसपी से की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed