{"_id":"576589cd4f1c1b591811c38e","slug":"tihar-jail-the-screws-tightened-on-the-death-decree","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ जेल में मौत का फरमान जारी करने वाले पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिहाड़ जेल में मौत का फरमान जारी करने वाले पर कसा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिहाड़ जेल से मौत का फरमान जारी करने वाले बदमाश व उसके गुर्गे को अदालत ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन
पटियाला हाउस स्थित ड्यूटी एमएम स्निग्धा सरवरिया ने हरसिमरन बादल व निशु को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। स्पेशल सेल ने पूछताछ के लिए पहले निशु व बादल को शुक्रवार को एक दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इन आरोपियों के आवाज के नमूने लेने के लिए अदालत की अनुमति मांगी थी। अदालत के पूछने पर बादल आवाज के नमूने देने के लिए तैयार हो गया।
अन्य आरोपी निशु ने नमूने देने से इनकार कर दिया। स्पेशल सेल ने शालीमार बाग स्थित कारोबारियों से रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर गोली मारने की साजिश रचने के मामले में पहले निशु व उसके बाद बादल को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन