{"_id":"0dbcab15837e130f57a9040e8504ef1d","slug":"thug-sells-stone-in-name-of-laptop-to-jamia-professor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर ने खरीदा लैपटॉप, निकला पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर ने खरीदा लैपटॉप, निकला पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Apr 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अशोका रोड पर एक युवक ने लैपटॉप को सस्ते में बेचने का झांसा देकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर से तीस हजार रुपये ठग लिए। प्रोफेसर की शिकायत पर संसद मार्ग थाना पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस के अनुसार जामिया मिल्लिया के टूरिज्म विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुमार केशवपुरम में रहते हैं। 31 मार्च को वह विश्वविद्यालय जा रहे थे। इस बीच अशोका रोड पर भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय के सामने एक स्कूटर सवार युवक उनके पास आकर रुका।
विज्ञापन
खुद को कस्टम शॉप का मालिक बताते हुए युवक ने बताया किउसकी दुकान करोलबाग में है। उसने एक बैग से सोनी का लैपटॉप निकालकर उसकी कीमत 70 हजार रुपये बताई और कस्टम का सामान होने के कारण आधी कीमत में देने की बात प्रोफेसर विजय से कही। उस दिन प्रोफेसर के पास रुपये नहीं थे।
विज्ञापन
अगले दिन उन्होंने उक्त युवक को फोन कर अशोका रोड पर उसी जगह बुलाया। विजय ने युवक को तीस हजार रुपये देकर लैपटॉप वाला बैग ले लिया। युवक के जाने के बाद जब प्रोफेसर ने बैग खोलकर देखा तो उसमें लैपटॉप की आकार का पत्थर का टुकड़ा निकला। प्रोफेसर ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने में शिकायत दी।