{"_id":"57f28d284f1c1b8b3226f90e","slug":"three-students-arrested-on-ragging-student-hostage-belt-was-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग करने पर तीन छात्र गिरफ्तार, छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से की थी पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैगिंग करने पर तीन छात्र गिरफ्तार, छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से की थी पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
छात्र की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क स्थित हॉस्टल में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र को बंधक बनाकर बेल्ट से पीटने के मामले में सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी तीन सीनियर छात्रों-रितुराज, सौरभ व एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि अन्य आरोपी छात्रों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार को पुलिस ने कानपुर के तिलक नगर निवासी पीड़ित छात्र छात्र का मेडिकल कराया था और सोमवार सुबह नोएडा के जिला अस्पताल में उसका एक्स-रे कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन उसे लेकर नॉलेज पार्क थाने पहुंचे और पुलिस को लिखित शिकायत दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने न्यायिक अधिकारी के बेटे रितुराज के अलावा सौरभ, सत्यम और एंड्रयू और आठ अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इधर, एसडीएम राजेश सिंह व सीओ अरुण कुमार ने पीड़ित छात्र और उसके परिजनों से बात की और हॉस्टल पहुंचकर भी पूछताछ की। पीड़ित छात्र ने बताया कि एक न्यायिक अधिकारी के बेटे रितुराज समेत दो लोगों ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और कॉल कर दस सीनियरों को बुला लिया।
इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसकी पिटाई की। इस दौरान सीनियर मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग करते रहे और पीटते रहे। आरोपियों ने शिकायत करने पर पिटाई का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। पीड़ित छात्र की मां नेे बताया कि घटना के बाद उनके बेटे ने हॉस्टल छोड़ दिया है, लेकिन उसे यहीं पढ़ाएंगी।