{"_id":"719bc5a3178ab9c689b419da85917176","slug":"three-robbers-clashed-head-sales-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरों से भिड़ी हेड सेल्स गर्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन लुटेरों से भिड़ी हेड सेल्स गर्ल
अमर उजाला, वैशाली
Updated Wed, 07 May 2014 08:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटी कंपनी की सेल्स हेड ने टीएचए में बाइक सवार तीन बदमाशों का जमकर मुकाबला किया। इस दौरान वे घायल भी हो गईं। महिला ने मोबाइल और बैग छीनने का विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें सड़क पर घसीट दिया।
विज्ञापन
200 मीटर तक घसीटने के बाद बदमाश बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बैग में 15 हजार रुपये थे। पुलिस ने मामले की शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इंदिरापुरम के गौड़ ग्रीन एवेन्यू निवासी राजेश साहू अपनी पत्नी कामना के साथ मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वैशाली सेक्टर-4 मार्केट आए थे। कामना नोएडा की आईटी कंपनी में सेल्स हेड हैं।
विज्ञापन
शॉपिंग के बाद कामना सड़क के दूसरी ओर खड़ी कार की ओर बढ़ रही थीं तभी काली बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के मोबाइल पर झपट्टा मारा। बदमाश ने मोबाइल छीनने के बाद उनका बैग भी छीनने की कोशिश की। महिला ने बाइक के पीछे दौड़ लगाते हुए बैग पकड़ लिया।
इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे बदमाशों की बाइक के साथ घिसटती चली गईं। कुछ दूरी पर पहुंचकर महिला का हाथ छूट गया और बदमाश वहां से भाग निकले। महिला ने शोर भी मचाया मगर कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। महिला के हाथ और पैर में काफी चोटें आईं।
इसके बाद उन्हें पास के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घटना की शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।