फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three courier Boy arested by police , four smart phones recovered

डिलीवरी के लिए आए फोन चुराने वाले कोरियर ब्वॉय धरे,चार स्मार्ट फोन बरामद

Thu, 01 Mar 2018 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 01 Mar 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Three courier Boy arested by police , four smart phones recovered

फ्लिपकार्ट से मंगाए मोबाइल ग्राहक को न पहुंचाकर स्वयं के लिए चुराने वाले तीन आरोपियों को कासना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ग्राहकों ने फ्लिपकार्ट कंपनी को शिकायत दी तो यह मामला खुला। कोरियर कंपनी की ओर से हुई शिकायत के बाद कासना कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीनों कोरियर ब्वॉय को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कासना कोतवाली प्रभारी ब्रजेश कुमार वर्मा ने बताया कि फ्लिपकार्ट से ग्रेटर नोएडा निवासी तीन लोगों ने आईफोन-6, मोटो जी-5एस, एमआई नोट-4 मोबाइल मंगाए थे। ग्राहकों तक मोबाइल न पहुंचने की शिकायत मिलने पर कंपनी ने पता किया तो चारों मोबाइल साइट-4 स्थित कोरियर कंपनी से भेजे गए थे। जबकि कंपनी ने कोरियर ब्वॉय को इनकी डिलीवरी दी हुई थी। कंपनी ने अक्तूबर 2017 में मामले की शिकायत कासना कोतवाली में की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता चला कि कंपनी में कार्यरत कोरियर ब्वॉय प्रमोद कुमार निवासी गांधी पार्क अलीगढ़, प्रमोद निवासी मकनपुर खादर दनकौर और मोनू निवासी फरीदपुर सिकंदराबाद बुलंदशहर ने तीनों मोबाइल चुराए हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने तीनों को साइट-4 के पास से गिरफ्तार कर तीनों मोबाइल बरामद कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed