एमजी रोड शूटआउट मामला: गैंगस्टर सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब डेढ़ वर्ष पहले एमजी रोड पर हुए शूटआउट मामले में पुलिस ने गैंगस्टर बिशंबर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से काफी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।
शूटआउट मामले में गैंगस्टर राकेश हयातपुर पर हमला किया गया था। इस हमले में एक ऑटो चालक की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि राकेश ने भागकर अपनी जान बचाई थी।
रविवार को क्राइम ब्रांच सेक्टर 46के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार की टीम ने थाना सेक्टर-56 एरिया से दो बदमाशों बिशंबर उर्फ पहलवान निवासी गांव बालियावास और प्रमोद निवासी गांव मोहना थाना छांयसा, जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर बिशंबर के कब्जे से 9 एमएम और 30 एमएम की दो पिस्तौल व कारतूस तथा प्रमोद के कब्जे से 32 बोर की दो पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-56 में केस दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बिशंबर के ही एक अन्य साथी सुरेंद्र उर्फ सुन्नू निवासी गांव अभयपुर को देशी पिस्तौल के साथ गांव खेड़ला से गिरफ्तार किया। बिशंबर उर्फ पहलवान एक खूंखार अपराधी है। यह हैवी गैंग का शूटर था।
पिछले वर्ष एमजी रोड पर गैंगस्टर राकेश हयातपुर पर हुए शूटआउट मामले में यह मुख्य शूटर था। इस गोलीकांड में राकेश हयातपुर तो बच गया था, लेकिन एक ऑटो चालक की गोली लगने से मौत हो गई थी। बिशंबर के खिलाफ हत्या, लूट, जानलेवा हमले आदि के दर्जनों संगीन मामने दर्ज हैं। कई मामलों में यह भगौड़ा अपराधी घोषित है।
डीसीपी वेस्ट सुमित कुमार ने बताया कि बिशंबर ने अभयपुर निवासी सुरेंद्र उर्फ सुन्नू व मोहना फरीदाबाद निवासी प्रमोद को अपने साथ मिला लिया था। इनकी योजना गांव धुनैला निवासी इलियास की हत्या करने की थी।
इसी वारदात को करने के लिए इसने इन दोनों युवकों को अपने साथ मिलाया था तथा हथियार इकट्ठे कर रहा था। इलियास गैंगस्टर अशोक राठी का शूटर रहा है। बाद में अनबन होने पर वह अशोक की पत्नी सुषमा के साथ रह रहा था।
चरित्र पर शक होने के कारण ही अशोक राठी ने सुषमा की हत्या करवा दी थी। अब अशोक इनसे इलियास की हत्या करवाने की फिराक में था। इन दिनों इलियास वाहन चोरी के आरोप में जेल में बंद है।