फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Third eye, the eye of the police, thieves, thieves are taking the CCTV system

पुलिस की तीसरी आंख पर चोरों की नजर, सीसीटीवी सिस्टम भी ले जा रहे चोर 

Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Third eye, the eye of the police, thieves, thieves are taking the CCTV system
- फोटो : Demo pic

केस एक:  दिनांक 18 सितंबर। ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित ट्री कॉन्वेंट स्कूल में घुसे चोर संपत्ति के साथ प्रबंधक के कमरे में लगा डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (इसमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज रिकॉर्ड होती है) भी निकाल ले गए। 

विज्ञापन


केस दो: दिनांक 26 सितंबर 2016। डीसीपी एनआईटी कार्यालय से चंद कदम दूरी पर स्थित सचदेवा मोबाइल शॉप में घुसे चोर करीब साढ़े आठ लाख रुपये कीमत के मोबाइल आदि सामान के साथ दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर खोल ले गए। 
विज्ञापन


पुलिस की तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरों पर अब चोरों की नजर टेढ़ी हो गई है। कभी सीसीटीवी से लैस घर दुकानों में घुसने से कतराने वाले चोर अब सबसे पहले इसे ही निशाना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सीसीटीवी चोरी करने या उसे खराब करने के कई मामले  सामने आ चुके हैं। हालांकि पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी सीसीटीवी कैमरों की चोरी रोकने के लिए गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरों-डीवीआर के लगातार उचित रखरखाव और निगरानी के निर्देश मातहतों को जारी किए हैं। आपराधिक गतिविधियों पर नजर और अपराधियों को काबू में रखने के लिए पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी ने शहर में 50 हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाने का लक्ष्य रखा है। 

शहर के प्रमुख बाजार, चौक, आरडब्ल्यूए, आदि जगहों पर 25 हजार से ज्यादा कैमरे स्थापित भी किए जा चुके हैं। इसके अलावा लोगों ने दुकान, घर और निजी इमारतों में भी सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। 

मालूम हो कि सीसीटीवी फुटेज में कैद होने की वजह से पुलिस ने चोरी की कई वारदात सुलझाते हुए चोरों को पकड़ा है। सीआईए सूत्रों के मुताबिक चोर अब सतर्क हो गए हैं। 


यही वजह है कि अब घर में घुसने के बाद चोर संपत्ति के साथ ही सीसीटीवी सिस्टम और खासकर डीवीआर खोल ले जाते हैं। फुटेज नहीं मिलने से पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed