{"_id":"598c29fb4f1c1b2f318b4abc","slug":"thieves-not-stolen-cows-and-got-away-with-buffaloes-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षकों का खौफ: चोरों ने भैंस चुराई लेकिन गायों को नहीं लगाया हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरक्षकों का खौफ: चोरों ने भैंस चुराई लेकिन गायों को नहीं लगाया हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीराबाद विस्तार इलाके में एक तबेले में बंधी भैंस चोरी कर ली गई। भैंस के मालिक ने दावा किया है कि गोरक्षकों के डर से चोर गाय छोड़कर भैंस ले गए। तिमारपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज मिली है।
विज्ञापन
उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, विजेंद्र सिंह (50) वजीराबाद विस्तार स्थित 14/3 में रहते हैं। वह एमसीडी में एलडीसी (लोवर डिवीजन क्लर्क) हैं।
विज्ञापन
घर के बराबर में ही विजेंद्र ने गाय व भैंस पाली हुई है। बुधवार तड़के चार बजे तीन युवकों ने गली के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की। इसके बाद वह गली में आते हुए दिखाई देते हैं। आरोपी तबेले में बंधी भैंस को खोलकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन