{"_id":"57236c9b4f1c1b7014a915db","slug":"thieves-gang-used-red-began-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालबत्ती लगाकर भी ट्रैफिक नियमों का करते थे पालन और करते थे लूट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालबत्ती लगाकर भी ट्रैफिक नियमों का करते थे पालन और करते थे लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चोरी की गाड़ी पर लालबत्ती लगाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह सरगना समेत नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के कब्जे से 6.25 करोड़ रुपये की कीमत की महंगी सिगरेट के 658 कार्टून, लूटी गई लाईसेंसी पिस्टल व उसके छह कारतूस, दो देशी कट्टे, सात कारतूस, तीन लग्जरी गाड़ियों समेत सात लूटी गई कारें बरामद की गई हैं। गिरोह के सदस्यों की 70 से ज्यादा अपराधिक वारदातों में संलिप्तता सामने आई है। गिरोह सरगना दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविन्द्र यादव के अनुसार कार जैकिंग की घटनाओं को देखते हुए डीसीपी भीष्म सिंह देखरेख में इंस्पेक्टर सतीश कुमार व एसआई करण सिंह की विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम को जांच में पता लगा कि सुनील उर्फ सेठी उर्फ सागर को सुनील सांसी के नाम से जाना जाता है और वही गिरोह के सदस्यों के साथ ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन
हाल में जेल से बाहर आए सुनील को पकड़ने के लिए दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व हरियाणा में दबिश दी गईं। पुलिस टीम को 11 अप्रैल को सूचना मिली थी कि सुनील सांसी चोरी की गाड़ी में मंगोलपुरी आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी की थी।
विज्ञापन
यहां पर पुलिस ने सुरेन्द्र उर्फ गोल्डी और मो. अफसर को गिरफ्तार कर लिया था। इनके कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई थी। सुनील सांसी और साथी देशराज फरार होने में कामयाब हो गए थे।
इंस्पेक्टर सतीश कुमार को 21 अप्रैल को फिर सूचना मिली थी कि सुनील सांसी साथियों के साथ बालाजी हॉस्टिपल से गुजरेगा और उनके पास हथियार होंगे। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर फॉरच्यूनर से गुजर रहे मादीपुर निवासी सुनील और उसके साथी देशराज को पकड़ लिया।
फॉरच्यूनर कार गुड़गांव से लूटी थी। इसके बाद शाहबाद डेयरी इलाके में गोदाम की रखवाली में बैठे गांव नाहाल मासूरी गाजियाबाद निवासी वकील, सलमान, साजिद, दानिश और गांव हरसिंहपुर, हासीजपुर हापुड़ यूपी निवासी दिलशाद अहदम उर्फ पेंटर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी गोदाम में सिगरेट के कार्टून को रखा गया था। सिगरेट के कार्टून से भरे ट्रक को सहारनपुर, यूपी से लूटा था। वारदात के समय फॉरच्यूनर कार पर लाल बत्ती लगा रखी थी। ट्रक के ड्राइवर को सोनीपत में फेंक दिया था।
सुनील सांसी दो बार पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था
सुनील सांसी ने बताया कि वह 1996 से 2007 तक दिल्ली व यूपी में अवैध शराब बेचता था। जुलाई, 2007 में ये 52 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार हुआ था। वर्ष 2008 में ये यूपी पुलिस की कस्टडी से कडकड़डूमा कोर्ट से उस समय फरार हो गया था जब उसे यूपी पुलिस कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी।
इसके बाद इसने हथियारों के बल पर लखनऊ, यूपी में 12 लाख की लूट को अंजाम दिया था। इस वर्ष इसने अमृतसर, पंजाब में हथियारों के बल पर 37 लाख से भरी कैश वैन को लूटा था। इसके बाद इसने गुरदासपुर में 20 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था।
रामबाग, अमृतसर में एक लाख 20 हजार रुपये लूटे थे। सुनील ने साथियों के साथ हथियारों के बल पर भगवाड़ा, पंजाब में 150 ग्राम सोना व 500 ग्राम चांदी लूटी थी। वर्ष 2009 में ये पंजाब पुलिस की कस्टडी से तीस हजारी कोर्ट से फरार हो गया था।
इसके बाद इसने रियाजुद्दीन, लोनी के रहीसुद्दीन, आस मोहम्मद व पंजाब केसतेन्द्र केसाथ गिरोह बनाया। वर्ष 2009 में इसने भागलगढ़ चौक, सोनीपत में ड्राई फ्रूट से भरे ट्रक को लूट लिया था, मगर ड्राइवर के शोर मचाने पर इसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
इस मामले में इसे सात वर्ष की सजा हुई थी और जनवरी, 2015 तकय् जेल में रहा था। इसने फिर नया गिरोह बनाकर ऑन डिमांड कार लूटने लगा। इसके बाद टोटल लोस कंडम कार के नंबर सप्लेट लूटी गई कार पर लगा देते थे।
दिसंबर, 2015 में रानी बाग इलाके में दूल्हा-दूल्हन को छोड़कर वापस जा रही और फूलों से सजी वर्ना कार को लूट लिया था। फरवरी, 2016 में लिंक रोड, गाजियाबाद में एनएच 24 से फॉरच्यूनर कार को लूट लिया था।
कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
सुनील सांसी केखिलाफ करीब 55 मामले दर्ज हैं। इसके बचपन के दोस्त देशराज के खिलाफ भी दिल्ली, यूपी, पंजाब, यूपी व हरियाणा में एक दर्ज मामले दर्ज हैं। गढमुक्तेसर , यूपी में हत्या केप्रयास के मामले में जेल गए वकील हाल में जेल से बाहर आया था। जेल में उसकी मुलाकात सुनील से हुई थी। सलमान वकील का सगा भाई है।