{"_id":"8a7415f4667c05f27850934db334396a","slug":"thieves-escapes-as-a-woman-shouted-for-help","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने मचाया शोर, चोर हुए वन-टू का फोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने मचाया शोर, चोर हुए वन-टू का फोर
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 28 May 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन में महिला शिक्षिका ने बहादुरी से पड़ोसी के घर में घुसे चोरों को दौड़ा दिया।
विज्ञापन
चोर बेडरूम में घुसने की ताक में थे तभी शिक्षिका ने दरवाजा बंद कर शोर मचा दिया। इसके बाद वे बालकनी से कूदकर भाग निकले।
साहिबाबाद में शीशे का कारोबार करने वाले अशोक कुमार शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के बी-94/300 में रहते हैं। उनकी पत्नी बच्चों को लेकर छुट्टियां मनाने मायके गई हैं।
सोमवार को वे दुकान पर गए थे। शाम को उनके पड़ोस के फ्लैट में रहने वाली शिक्षिका रेखा मिश्रा बालकनी में ट्यूशन पढ़ा रही थीं। तभी उन्होंने पड़ोस के फ्लैट में खटपट की आवाज सुनी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रजिस्टर में एंट्री न करने पर फील्ड सुपरवाइजर की हत्या
विज्ञापन
वे बाहर निकलीं तो देखा कि अशोक के घर का गेट खुला है। दो युवक बरामदे में घुसकर बेडरूम के गेट का लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
रेखा ने तुरंत गेट को बाहर से बंद किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच चोरों ने बालकनी से छलांग लगा दी।
सर्विस लेन में से होते हुए वे भाग निकले। आसपास के लोगों ने उनका पीछा किया मगर वे गलियों में भाग निकले। एसओ साहिबाबाद ने बताया कि शिकायत लेकर चोरों की तलाश की जा रही है।