फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   thief enters in mla's home and did a blast

विधायक के घर में घुसे बदमाश, किया धमाका

Sun, 04 May 2014 11:33 AM IST
Updated Sun, 04 May 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
thief enters in mla's home and did a blast

दिल्ली में ओखला से विधायक आसिफ मोहम्मद खां के घर में शुक्रवार देर रात कुछ बदमाश घुस गए। उन्होंने विधायक के घर की बिजली काटने के अलावा सीढ़ियों पर हल्का धमाका भी किया।

विज्ञापन


नींद खुलने पर विधायक ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में सारी वारदात कैद हो गई है। जामिया नगर थाने में शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


विधायक आसिफ मोहम्मद खां, मेन रोड जाकिर नगर स्थित फ्लैट में रहते हैं।

पानी पीने उठी थी बेटी

thief enters in mla's home and did a blast

विधायक ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब 2:30 बजे जब उनकी बेटी पानी पीने के लिए उठी तो उसकी निगाह घर के सीसीटीवी मॉनिटर पर गई। उसने देखा कि कोई अज्ञात शख्स सीढ़ियों पर कुछ कर रहा है।

इस पर उसने आसिफ को उठाया। इसके बाद उन्होंने बदमाश को देखकर शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। सीसीटीवी फुटेज की छानबीन के दौरान पता चला कि सीढ़ियों पर एक से ज्यादा लोग थे।

शोर सुनकर एक बदमाश ने हल्का धमाका भी किया था। उन लोगों ने फ्लैट की बिजली काट दी थी।

पहले भी हो चुका है हमला

thief enters in mla's home and did a blast

विधायक के घर की बिजली काटने के चक्कर में कई अन्य फ्लैटों की बिजली भी कट गई थी।

आसिफ ने बताया कि 24 दिसंबर को भी बदमाशों ने उनके फ्लैट में घुसने का प्रयास किया था, तभी उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे।

इससे पहले 2006 में उनके दफ्तर पर गोलियां चलाई गई थीं। 2001 में भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed