फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   they robbed showrooms, woman made noise than they shot her

शोरूम में डाल रहे थे डाका, युवती ने मचाया शोर तो मारी गोली

Sun, 20 Mar 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
they robbed showrooms, woman made noise than they shot her
फायरिंग

राजधानी में बदमाश दिनों दिन बेखौफ होते जा रहे हैं। बदमाशों ने शुक्रवार देर रात मोती बाग इलाके के एक शोरूम में शोर मचाने पर युवती को गोली मार दी। ये बदमाश इलेक्ट्रॉनिक आइटम के शोरूम से सामान चुरा रहे थे।

विज्ञापन


बदमाश दुकान से करीब 20 से 25 लाख रुपये की कीमत का इलेक्ट्रॉनिक व अन्य सामान चुराकर ले गए। गोली युवती के पेट में लगी है। उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालात स्थिर बताई जा रही है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि साउथ कैंपस थाने में मामला दर्ज किया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोती बाग-एक की मार्केट में दुकान नंबर-10 में एम के इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से संजय अग्रवाल का शोरूम है। शुक्रवार देर रात सवा दो बजे करीब चार बदमाश शोरूम का शटर तोड़कर सामान चुरा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर नीरू की नींद खुल गई

they robbed showrooms, woman made noise than they shot her
प्रतीकात्मक तस्वीर

बदमाश सफेद रंग की सडन नामक लग्जरी कार में आए थे और साथ में एक अन्य वाहन चैंपियन लेकर आए थे। बदमाश शोरूम से सामान चैंपियन में रख रहे थे।

इस शोरूम के सामने जितेंद्र का सफल का बूथ है। जितेन्द्र अपनी बेटी नीरू (22) के साथ दुकाननुमा इस बूथ में सोया हुआ था। इस दुकान में परिवार का कोई न कोई सदस्य रोज सोता है।

जब बदमाश सामान चुरा रहे थे उसी समय कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर नीरू की नींद खुल गई। नीरू अपने पिता के सामने दुकान से बाहर निकली।

गोली नीरू के पेट में बायीं ओर लगी है

they robbed showrooms, woman made noise than they shot her
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic

जब पिता-बेटी ने देखा कि बदमाश दुकान से सामान चुरा रहे हैं तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे बदमाशों ने नीरू को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

गोली नीरू के पेट में बायीं ओर लगी है। तभी इसकी सूचना पुलिस को दी गई। नीरू को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। नीरू आकाश इंस्टीट्यूट से पैरा मेडिकल की कोचिंग ले रही है।

शनिवार शाम तक बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस को घटनास्थल से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, मगर बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज धुंधली हैं और उससे बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल रहा है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए आधा दर्जन पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed