फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   There was a major lapse in the security of the Prime Minister

फरीदाबाद में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, मार्ग में मौजूद थे दो अज्ञात लोग

Fri, 09 Dec 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 09 Dec 2016 09:44 AM IST
सार

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक के रूट पर एक ठेके में मौजूद थे दो अज्ञात युवक
आईबी ने गृहमंत्रालय और एसपीजी प्रमुख को भेजी रिपोर्ट  

विज्ञापन
There was a major lapse in the security of the Prime Minister
pm modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेल विकास शिविर के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक प्रधानमंत्री के लिए तैयार किए गए सुरक्षित रूट पर एक शराब ठेके में दो अज्ञात लोग युवक मौजूद थे।

विज्ञापन


सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने प्रधानमंत्री की आवाजाही के दौरान इन दोनों को बाहर नहीं कर शटर गिराकर ठेके के अंदर ही रहने दिया था।

सुरक्षा की इस बड़ी चूक को आईबी के एक अधिकारी ने उजागर किया है। केंद्रीय गृहमंत्रालय और एसपीजी प्रमुख को यह रिपोर्ट भेजी गई है। सूरजकुंड में रेल विकास शिविर के अंतिम दिन 20 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन

ठेके के अंदर ठेकेदार, उसके कारिंदों के अलावा दो अज्ञात लोग भी थे

There was a major lapse in the security of the Prime Minister
पीएम मोदी पहुंचे सुरजकुंड - फोटो : अमर उजाला

कांत एन्क्लेव में बनाए गए हेलीपैड से प्रधानमंत्री को कार से सूरजकुंड स्थित तेजस प्लेनरी हॉल पहुंचना था। एसपीजी ने यह रूट तय करते ही पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि मार्ग पर किसी भी तरह की मानवीय गतिविधि नहीं हो।

पुलिस और एसपीजी ने हेलीपैड से हॉल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। इस रूट पर कार्यक्रम स्थल के पास ही सड़क पर एक अंग्रेजी शराब का ठेका है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने इस ठेके का शटर गिरवा दिया था। आईबी के मुताबिक ठेके के अंदर ठेकेदार, उसके कारिंदों के अलावा दो अज्ञात लोग भी थे।

सुरक्षा में चूक की यह जानकारी आईबी के एक कर्मचारी ने स्थानीय डीएसपी को दी। डीएसपी ने इसे उच्च अधिकारियों को भेज दी है। पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी का कहना है कि उनकी जानकारी में ठेके के अंदर उस समय कोई नहीं था।

रूट पर मानवीय गतिविधियां पूरी तरह बंद थीं। खुद उन्होंने रूट को देखा था और ठेके के ठीक सामने स्थित कट पर सूरजकुंड एसएचओ की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed