फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no way of seeking protection money from the film business leads

कारोबारी से फिल्मी तरीके से रंगदारी मांगने वाले का  नहीं कोई सुराग

Mon, 06 Jun 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 06 Jun 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
There is no way of seeking protection money from the film business leads
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

फेज-थ्री थानाक्षेत्र में व्यापारी से सुंदर भाटी के नाम पर रंगदारी मांगने के आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मालूम हो कि ममूरा गांव में मनोज भाटी का हरीओम स्टील के नाम से भवन निर्माण सामग्री का काम है।

विज्ञापन


पिछले मंगलवार को बाइक पर हेलमेट पहने बदमाश ने पीले कपड़े में लपेटा हुआ कागज और कारतूस उनकी दुकान पर फेंक दिया। पत्र में सुंदर भाटी के नाम पर पांच लाख रुपये मांगे गए थे। 
विज्ञापन


बदमाश ने जाते हुए कह दिया था कि अगर रंगदारी न दी तो गोली खाने के लिए तैयार रहें। इससे व्यापारी का परिवार डरा हुआ है। इस मामले में एसपी सिटी दिनेश यादव ने कहा कि सीसीटीवी और अन्य स्रोत से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है। जल्द बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed