{"_id":"577955aa4f1c1b72027f99c1","slug":"then-everybody-hostage-taking-possession-of-child-sought-to-put-the-key-in-the-home-robbery","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को कब्जे में लेकर मांगी चाबी फिर सबको बंधक बनाकर डाला घर में डाका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को कब्जे में लेकर मांगी चाबी फिर सबको बंधक बनाकर डाला घर में डाका
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
बंधक बनाकर लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर इलाके में जनगणना विभाग से आने की बात कहकर बदमाशों ने एक कारोबारी के घर में डकैती की वारदात को अंजाम दिया। महिला के साथ आए चार बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी और मां को बंधक बनाकर घर से दस लाख के जेवरात और 1,32,000 की नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाश घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। तिलक नगर थाना पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक विजेंद्र सिंह सपरिवार न्यू महावीर नगर की गली संख्या चार में रहते हैं।
विज्ञापन
उनका कंस्ट्रक्शन का कारोबार है। उनका कार्यालय तिलक नगर के 24 ब्लॉक में है। रोज की तरह विजेंद्र रविवार सुबह अपने पिता के साथ कार्यालय चले गए। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसी ने घर का डोरबेल बजाया।
विज्ञापन
उनकी पत्नी ज्योति ने दरवाजा खोला। दरवाजे पर एक महिला व एक शख्स खड़े थे। उन्होंने खुद को जनगणना विभाग का कर्मचारी बताया। ज्योति ने दोनों को कमरे में बिठाया। महिला ने ज्योति से पीने के लिए पानी मांगा। जब ज्योति रसोई से पानी लेने गई उसी दौरान तीन अन्य लोग घर में घुस गए और पिस्टल के बल पर ज्योति, उसकी सास सावित्री और डेढ़ साल की बेटी को बंधक बना लिया।
झूठ बोलकर चार दिन पहले भी आए थे बदमाश
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
एक बदमाश बच्ची को कब्जे में कर ज्योति से अलमारी की चाबी मांगी। चाबी मिलने के बाद बदमाशों ने अलमारी में रखे दस लाख रुपये के गहने व 1,32,000 रुपये निकाल लिए।
इसी दौरान बदमाशों की नजर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी।
बदमाशों ने उसका डीवीआर निकाल लिया। बदमाशों के जाने के बाद ज्योति ने किसी तरह से रस्सी खोलकर घटना की जानकारी अपने पति को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और ज्योति की शिकायत पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को मिले महत्वपूर्ण सुराग
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने विजेंद्र के पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जिसमें बदमाशों के साथ आई महिला व एक बदमाश की फोटो मिले हैं। पुलिस इस फोटो के जरिये बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
चार दिन पहले भी आए थे बदमाश
पुलिस को दिए बयान में ज्योति ने बताया कि डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश चार दिन पहले भी आए थे। रविवार को दरवाजा खटखटाने पर महिला ने जनगणना विभाग से आने की बात कही।
दरवाजा खोलने पर महिला ने ज्योति को बताया कि चार दिन पहले जो जानकारी उन लोगों ने नोट की थी उसमें से मोबाइल नंबर और कुछ जानकारी गलत हो गई थी। इसलिए वह आज उसे ठीक करने के लिए आई है।