{"_id":"fbcb58b27abc320a5a927d22b200eb25","slug":"theft-with-american-citizen-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशा तोड़कर अमेरिकी नागरिक के जरूरी सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशा तोड़कर अमेरिकी नागरिक के जरूरी सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 11 Jun 2014 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में सोमवार की रात अमेरिका के एक नागरिक की गाड़ी का शीशा तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती दस्तावेज चुरा लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साइबर सिटी की एक निजी कंपनी में कार्यरत अमेरिका निवासी जॉन एमसी एनाने डीएलएफ के ब्लॉक में रहता है। देर रात एमजी रोड पर सेंट्रल मॉल और एमजी रोड मेट्रो स्टेशन स्थित सर्विस लेन पर उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी कर चला गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अगली सुबह जब गाड़ी लेने पहुंचा तो शीशा टूटा हुआ मिला। गाड़ी से लैपटॉप समेत बैग भी गायब मिला। इसके बाद उसने डीएलएफ फेज दो थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
डिनर करने गए दंपति के घर लाखों की चोरी
गुड़गांव के न्यू पालम विहार में रहने वाले दंपति के घर से लाखों की चोरी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
न्यू पालम विहार स्थित डी-15ए में रहने वाला नरेश कुमार सोमवार की शाम अपने परिवार के साथ बाहर घूमने निकला। देर रात जब दंपति वापस लौटे तो घर का सामान बिखरा पड़ा देखा।
चोर घर से महिला के गहने समेत दो हजार रुपये नगदी साफ कर गए। घर में चोरी के अंदेशे के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मौका-मुआयना किया। इसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया।