फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft of thirty lakh by breaking the shutter of the shop

शटर उखाड़कर शोरूम से 30 लाख के मोबाइल उड़ाए, CCTV में कैद हुई वारदात

Thu, 16 Nov 2017 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 16 Nov 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
theft of thirty lakh by breaking the shutter of the shop
मोबाईल शौरूम में चोरी करते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ । - फोटो : अमर उजाला

एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरों ने बुधवार तड़के थाना शहर बल्लभगढ़ से चंद कदम दूर अंबेडकर चौक पर स्थित मोबाइल फोन के शोरूम का शटर उखाड़कर वहां से करीब 30 लाख रुपये कीमत के फोन चोरी कर लिए।

विज्ञापन


चोरी की सारी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों में खासा रोष है। अगर जल्द ही आरोपियों को पकड़ा नहीं गया तो व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस आयुक्त के समक्ष व्यापारियों ने हंगामा किया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दो दिन में चोरों को पकड़ कर वारदात को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनियावाड़ा निवासी गौरव गर्ग का अंबेडकर चौक पर अणुव्रत कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल शोरूम है। गौरव गर्ग ने बताया कि मंगलवार रात को वह शोरूम बंद करके अपने घर चले गए थे।

बुधवार सुबह उनके पास दुकान के सामने ही जूस की रेहड़ी लगाने वाले का फोन आया। उसने बताया कि दुकान का शटर उठा हुआ है। इस पर वे तुरंत ही दुकान पर पहुंचेे तो देखा कि शटर थोड़ा सा उठा हुआ था।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

theft of thirty lakh by breaking the shutter of the shop
मार्किट प्रधान प्रेम खटटर की फोटो । - फोटो : अमर उजाला

गौरव गर्ग ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस अपने मोबाइल फोन पर भी ले रखा है। उन्होंने अपने मोबाइल फोन में कैमरे से देखा तो शोरूम के अंदर सारा सामान फैला हुआ था। उन्हें समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने शटर उखाड़कर अंदर रखे माल पर हाथ साफ कर दिया है।

उन्होंने 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम सहित थाना शहर बल्लभगढ़ और डीसीपी बल्लभगढ़ विष्णु दयाल को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर में डीसीपी मौके पर पहुंच गए। मौके पर क्राइम टीमों सहित फोरेंसिक टीम ने जांच की तथा वहां से कुछ फिंगर प्रिंट उठाए हैं।

शोरूम में हुई चोरी की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। गौरव गर्ग के अनुसार, चार युवक तड़के 3.18 पर शोरूम के आगे आकर रुके। उन्होंने लोहे की बारी से शटर उठाया और उनमें से एक अंदर घुस गया।

बाकी तीन बाहर खड़े होकर पहरा देने लगे। अंदर गए युवक ने शोरूम में रखे मोबाइल फोन को डिब्बों में से निकालकर एक बैग में भर लिया। कुछ ही मिनटों में शोरूम से करीब 30 लाख रुपये के फोन समेटकर चोर फरार हो गए।

एक सप्ताह में चोरों को पकड़ने का दिया था आश्वासन
करीब दस दिन पहले चोर बस अड्डा मार्केट में ओमप्रकाश छाबड़ा की छाबड़ा कम्युनिकेशन की छत उखाड़कर वहां से करीब दो लाख बीस हजार रुपये नकद व करीब दो लाख रुपये के मोबाइल फोन चोरी करके ले गए थे।

इससे पहले चावला कॉलोनी में एक तेल व्यापारी व उसके रिक्शा चालक को लूट का विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। लगातार बढ़ती आपराधिक वारदात से व्यापारियों में रोष है।

5 नवंबर को विधायक मूलचंद शर्मा के साथ डीसीपी बल्लभगढ़, एसीपी बल्लभगढ़, थाना शहर प्रभारी सहित क्राइम टीमों के प्रभारी भी मौजूद थे। उस समय डीसीपी ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह में अपराधियों को पकड़कर सारी वारदात सुलझा ली जाएंगी, मगर अभी तक कुछ नहीं हुआ।

हाल ही में हुई आपराधिक घटनाएं

theft of thirty lakh by breaking the shutter of the shop
मोबाईल शौरूम में चोरी होने पर पूछताछ करती डीसीपी विष्णु दयाल । - फोटो : अमर उजाला

पूरे शहर में अपराधियों का बोलबाला है। बदमाश खुलेआम किसी को गोली मार देते हैं, तो शटर उखाड़कर पूरा का पूरा शोरूम खाली कर ले जाते हैं। पिछले सप्ताह चावला कॉलोनी में बदमाशों ने मोबाइल शोरूम में घुसकर मालिक कुमार गौरव और उनके भाई के साथ मारपीट की। लगता ही नहीं है कि शहर में पुलिस है। बदमाशों के दिलोदिमाग से पुलिस का भय समाप्त हो गया है। यदि जल्द ही पुलिस ने अपराधियों को नहीं पकड़ा, तो मजबूरन हमें बाजार बंद कर धरने पर बैठना पड़ेगा। - प्रेम खट्टर, प्रधान, बल्लभगढ़ मार्केट एसोसिएशन


21 अक्तूबर : चावला कॉलोनी स्थित तेल कारोबारी मुकेश मित्तल के गोदाम में लूटपाट के इरादे से आए चार युवकों ने विरोध करने पर मुकेश मित्तल व रिक्शा चालक कमालुद्दीन को गोली मारकर घायल कर दिया था।

22 अक्तूबर : हरी विहार निवासी विनोद को तड़के चार बजे उमेश उर्फ भूत, उसके भाई मनवीर, बिज्जू व कमल के लड़के ने आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। बाहर निकलने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।

4 नवंबर : बस अड्डा मार्केट में ओमप्रकाश छाबड़ा के मोबाइल शोरूम की छत उखाड़कर चोरी।

7 नवंबर : चावला कॉलोनी स्थित मोबाइल शोरूम में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने शोरूम मालिक कुमार गौरव और उनके भाई पर हमला किया और फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed