फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in two homes, people kept on sleeping

सोते रह गए घरवाले, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी ले उड़े चोर

Sun, 16 Oct 2016 04:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 04:24 PM IST
विज्ञापन
theft in two homes, people kept on sleeping
thief

पुलिस से बेखौफ चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी पार कर ली। अलग-अलग थानों की पुलिस मामलों की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पहली घटना लक्कड़पुर गांव में रहने वाले जयसिंह उर्फ भोले के यहां हुई। जयसिंह के मुताबिक, शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद वह परिवार वालों के साथ कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उठे तो कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। उन्होंने पास में ही रहने वाले भतीजे नीरज को फोन कर बुलाया, उसने आकर कुंडी खोली। बाहर आए तो पाया कि साथ वाले कमरे के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जयसिंह के मुताबिक, चोर लगभग छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 9 हजार रुपये निकाल ले गए। मामले की जांच कर रहे सूरजकुंड थाने के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि चोरों की सुरागकशी का प्रयास किया जा रहा है।


उधर, सेक्टर-45 में रहने वाली सुमन तिवारी 7 अक्तूबर को छुट्टी मनाने घर के बाहर गईं थीं। 10 अक्तूबर को वापस लौटीं, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ पाया। अंदर सभी कमरे खुले हुए थे और सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

उनके मुताबिक, चोर अलमारी में रखे चांदी के जेवरों के अलावा 3.75 लाख रुपये निकाल ले गए। मामले की जांच कर रहे सूरजकुंड थाने के हेड कांस्टेबल सतीश कुमार ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed