{"_id":"1fa2a5c275a1c4f57828dd3702080a82","slug":"theft-in-store-and-houses-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान और घर से सामान, नगदी व जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान और घर से सामान, नगदी व जेवर उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने बृहस्पतिवार की रात एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप और एक घर से करीब एक लाख की संपत्ति चोरी की। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सेक्टर-55 निवासी महेश गुप्ता की सोहना रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप है। बृहस्पतिवार की शाम वह दिवाली की पूजा के बाद दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात किसी समय ताला तोड़ कर दुकान के अंदर घुसे चोर करीब पच्चीस हजार की कीमत का सामना उठा ले गए।
विज्ञापन
सेक्टर-45 रेलवे विहार निवासी अनिल गवादी मंगलवार की शाम परिवार सहित किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। बुधवार को लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था।
अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली पड़ी थी और सारा सामान बिखरा हुआ था। उनकी पत्नी कल्पना देवी ने बताया कि चोर 35,000 रुपये नगद और पचास हजार रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। एसएचओ सेक्टर-55 और एसएचओ सूरजकुंड ने बताया कि मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन