फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   theft in many states by showing snake and mongoose drama

सांप और नेवले का तमाशा दिखाकर करते थे लूट

Wed, 23 Apr 2014 01:30 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
theft in many states by showing snake and mongoose drama

दिल्ली पुलिस ने सांप और नेवले का तमाशा दिखाकर लोगों को ठगने के आरोप में तीन लोगों को वसंतकुंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इनकी पहचान सोहना (हरियाणा) निवासी असलम (35), गांव मवई, फरीदाबाद निवासी हस्मुद्दीन (31) और भलस्वा डेरी, दिल्ली निवासी सेरून (27) के रूप में हुई।

इनके कब्जे से नकली सांप, नेवले, चौसर, सेंट्रो कार और लूटे गए दो मोबाइल बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठगी कर चुके हैं।

चार साल से चल रहा था खेल

theft in many states by showing snake and mongoose drama

वसंतकुंज (नॉर्थ) थानाध्यक्ष मनमोहन की देखरेख में पुलिस टीम ने उस समय तीनों को गिरफ्तार किया, जब वे तमाशा दिखाकर लोगों को ठगने की फिराक में थे।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी जनवरी में वसंतकुंज में रहने वाले दो युवकों- जुगेश कुमार और संजय से मोबाइल लूट लिया था।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवक एक शहर में एक सप्ताह वारदात करते थे और इसके बाद अगले शहर के लिए रवाना हो जाते थे। आरोपी पिछले तीन-चार वर्ष से वारदात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

theft in many states by showing snake and mongoose drama

युवक सुनसान जगह पर तमाशा दिखाने के लिए डमरू बजाना शुरू कर देते थे। वे सांप और नेवले की लड़ाई दिखाने के लिए झोली जमीन पर रख देते थे और लोगों को कहते थे कि जिसकी किस्मत अच्छी नहीं है वह अपना पर्स, चेन व मोबाइल इस झोली में रख दे।

कुछ लोग इनकी बातों पर भरोसा कर अपना सामान झोली में रख देते थे। इसके बाद आरोपी उस व्यक्ति को एक पत्थर देकर कहते थे कि वह सीधा 50 कदम आगे चलकर इस पत्थर को फेंककर आए।

साथ में उस व्यक्ति से यह भी कहते थे कि अगर अगर उसने पीछे मुड़कर देखा तो उसकी किस्मत फूट जाएगी। इसके बाद व्यक्ति आगे चला जाता था आरोपी उसके सामान को बटोरकर कार में बैठकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed