{"_id":"594947564f1c1b5c288b45ce","slug":"theft-in-ca-house-in-delhi-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":" परिवार गया गंगटोक घूमने, पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाया माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया गंगटोक घूमने, पीछे से चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाया माल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद विहार इलाके में सीए अपने परिवार के साथ गंगटोक घूमने के लिए गए, पीछे से चोरों ने उनके घर से 40 लाख रुपये के कैश व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पीड़ित परिवार को दी। इधर, परिवार रविवार को दिल्ली पहुंचा तो पता चला कि घर से करीब 22 लाख रुपये कैश और बाकी रकम के सोने, हीरे और चांदी के जेवरात गायब थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित मुकेश कुमार बंसल परिवार के साथ ए-91, दूसरी मंजिल, आनंद विहार में रहते हैं। मुकेश पेशे से सीए हैं। गत 13 जून को वह परिवार के साथ घूमने के लिए गंगटोक में गए हुए हैं। परिवार अभी गंगटोक एयरपोर्ट ही पहुंचा था, इसी बीच उनके पड़ोसी अजय गुप्ता ने फोन कर चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन
मुकेश ने दिल्ली में ही रहने वाले अपने साले विकास अग्रवाल को घर भेजकर पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। रविवार को परिवार दिल्ली पहुंचा तो पता चला कि घर की अलमारी में रखे 22 लाख रुपये कैश, करीब 18 लाख रुपये के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात गायब मिले। पुलिस पे पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन