फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft cases increased in summer season

गर्मी में चोरों की चांदी, 24 घंटे में आधा दर्जन चोरियां

Thu, 17 Apr 2014 12:07 PM IST
Updated Thu, 17 Apr 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Theft cases increased in summer season

नोएडा में गर्मी का सीजन भले ही लोगों के लिए उमस और बीमारियां लेकर आया हो, लेकिन चोरों के लिए ये चांदी काटने का सीजन बन गया है। पिछले 24 घंटों में चोरों ने कई घरों से लाखों का माल उड़ा लिया है।

विज्ञापन


कहीं से नकदी, जेवर तो कहीं से लैपटॉप, मोबाइल लेकर चोर चंपत हो गए। शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए शहर के लोगों ने तो पुलिस को चेतावनी भी दे दी है।

आपराधिक वारदातों से तंग शहरवासियों ने पुलिस महकमे को साफ शब्दों में कह दिया है कि अगर वारदातें नहीं रुकीं, तो लोग अपराधियों से टक्कर लेंगे। कई आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधिकारियों के साथ हई एक बैठक में पुलिस को ये चेतावनी दी।

विज्ञापन

पहले प्रेम पत्र दिया फिर पड़ोसी के घर की चोरी

Theft cases increased in summer season
पिछले 24 घंटे में जिन वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया उनमें पहली घटना सेक्टर-5 की है। मूलरूप से बंगाल कलकत्ता निवासी राजन पत्नी के साथ सेक्टर-5 स्थित हरौला में किराये पर रहता है। चार दिन पहले उसकी पत्नी बंगाल चली गई। मंगलवार रात उसके कमरे का ताला तोड़कर चोर कमरे में रखा टीवी, डीवीडी, साइकिल, सूटकेस व अन्य सामान ले गए।

सूटकेस में कपड़े व नकदी थी। पीड़ित ने चोरी का शक बिहार निवासी पड़ोसी दिलीप यादव पर जताया है। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले दिलीप ने उसकी पत्नी को प्रेमपत्र दिया था। इसी बात पर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी घटना मूलरूप से रोहतक (हरियाणा) निवासी किशन और जींद (हरियाणा) निवासी सुदीप बीटेक फाइनल ईयर के छात्र हैं। दोनों सेक्टर-15 स्थित नया बांस में किराये के मकान में रहते हैं। आरोप है कि दस अप्रैल को चोर किशन के कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप चुरा ले गए। उधर, 13 अप्रैल को सुदीप के कमरे से भी चोर लैपटॉप ले उड़े। थाना सेक्टर 20 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे अधिक चोरी हुए लैपटॉप व मोबाइल

Theft cases increased in summer season

चोरी की तीसरी घटना थाना फेस-टू क्षेत्र की है। भंगेल गांव के कन्या इंटर कॉलेज के पास शिव केशव की मोबाइल शॉप है। बुधवार रात बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के मोबाइल एवं सात हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

चौथी घटना में थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-8, सी-3 स्थित एक कंपनी से चोरों ने पैनल के पार्ट्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

चोरी की पांचवीं घटना थाना सेक्टर-20 क्षेत्र की है। सेक्टर-26 निवासी नितिन गुप्ता के घर से चोरों ने लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सी-254, सेक्टर-22 में रहने वाले गुजनेश गुप्ता मंगलवार को अपने दफ्तर गए थे। शाम को जब लौटे, तो घर का ताला टूटा पड़ा था। घर में रखा लैपटॉप और मोबाइल फोन के साथ-साथ अन्य कीमती सामान गायब था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed