{"_id":"575b17b94f1c1bc1459c694d","slug":"the-youth-s-death-by-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का मीटर बदलने गए युवक की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का मीटर बदलने गए युवक की करंट से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजनपुरा के यमुना विहार इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक मकान में बिजली का मीटर लगाने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। भजनपुरा थाना पुलिस ने इस बाबत लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मरने वाले युवक की शिनाख्त प्रवीण लाल (23) के रूप में हुई है। प्रवीण के परिजनों ने बिजली कंपनी के ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार प्रवीण सपरिवार शाहदरा के अशोक नगर में रहता था। परिवार में पिता यशवंत लाल मां तीन भाई और एक बहन है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जो बीएसईएस के लिए मीटर बदलने का काम करती है। बृहस्पतिवार दोपहर प्रवीण यमुना विहार के सी ब्लॉक स्थित एक मकान में मीटर बदलने के लिए गया था। जहां मुख्य लाइन की तार के संपर्क में आने से उसे जबरदस्त करंट लगा।
विज्ञापन
वहां मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रवीण के परिजनों ने ठेकेदारों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जाते हैं। वह जान हथेली पर रखकर चालू लाइन में मीटर बदलने का काम करते हैं। भजनपुरा थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि किसकी लापरवाही से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन