{"_id":"58d14e4d4f1c1b2f4a1a3084","slug":"the-youth-beaten-the-soldier-the-stiff-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी रोकने पर युवकों ने सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी रोकने पर युवकों ने सिपाही को पीटा, फाड़ी वर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी एस्टेट थाने के बहादुरशाह जफर मार्ग पर स्कूटी सवार चार युवकों को रोकना सिपाही को भारी पड़ गया। आरोपी युवकों ने पहले स्कूटी से सिपाही को टक्कर मारी और बाद में उसकी जमकर पिटाई की और वर्दी फाड़ दी। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों ने चारों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवकों की पहचान खजूरी खास निवासी शादाब, असद, शहनवाज और तौसीफ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे घूमने के लिए यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम सिपाही इंद्रजीत दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ बहादुर शाह जफर मार्ग पर तैनात था। उन लोगों ने शहीद भगत सिंह पार्क की तरफ से एक स्कूटी को आते देखा।
विज्ञापन
उस पर चार युवक सवार थे। इंद्रजीत ने युवकों को स्कूटी रोकने के लिए कहा, लेकिन स्कूटी चला रहे युवक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सीधे इंद्रजीत को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इंद्रजीत और स्कूटी पर सवार चारों युवक गिर गए।
इसके बाद एक युवक उठकर इंद्रजीत के पास पहुंचा और उसकी वर्दी फाड़ दी। तभी दूसरा युवक सिपाही से कहासुनी करने लगा और थप्पड़ मार दिया। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां पहुंचे और फिर चारों ने सिपाही की पिटाई शुरू कर दी।
यह देखकर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और सिपाही को बचाया। पुलिसकर्मियों ने मारपीट करने वाले चारों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया।