फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man was alive till three kilometers

तीन किलोमीटर तक जिंदा था युवक, शरीर के टुकड़े आधा किलोमीटर तक फैले

Wed, 06 Apr 2016 12:48 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young man was alive till three kilometers
दर्दनाक हादसा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

रोंगटे खड़े कर देने वाले एक हादसे में टक्कर मारने के बाद डंपर चालक स्कूटी सवार युवक को आठ किलोमीटर तक घसीटता रहा। चश्मदीद के मुताबिक, करीब तीन किलोमीटर तक युवक जिंदा था।

विज्ञापन


इसके बाद युवक के शरीर के टुकड़े होने शुरू हो गए थे। बाद में पुलिस की कई पीसीआर ने मिलकर डंपर को रुकवाया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात नोएडा से रेता लेकर गुड़गांव जा रहे हरियाणा नंबर के डंपर ने रिंग रोड-कैप्टन गौड़ मार्ग क्रॉसिंग पर स्कूटी सवार युवक फहीद(18) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर के बाद फहीद व स्कूटी डंपर के नीचे फंस गए। इसके बाद चालक ने डंपर की रफ्तार बढ़ा दी। लाजपत नगर फ्लाईओवर से मूलचंद की तरफ उतरने वाली जगह पर नोएडा से काम करकेलौट रहे द्वारका निवासी इलेक्ट्रिशियन भगत सिंह ने डंपर के आगे चिंगारी निकलते देखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डंपर की खिड़कियों पर लटक  रहे दोनों व्यक्ति नीचे गिर गए

The young man was alive till three kilometers
accident - फोटो : graphic

भगत सिंह ने आगे जाकर देखा तो डंपर के आगे एक युवक व स्कूटी फंसी हुई थी। उसने शोर मचाकर डंपर चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने डंपर नहीं रोका। भगत सिंह ने अमर उजाला को बताया कि डंपर की खिड़कियों पर दो लोग लटके हुए थे।

लेकिन चालक डंपर रोक नहीं रहा था। इसके बाद भगत सिंह ने रात दो बजकर 26 मिनट पर 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान चालक ने डंपर को कोटला मुबाकरपुर फ्लाईटोवर से अगस्त क्रांति मार्ग पर मोड़ दिया।

अगस्त क्रांति मार्ग शुरू होते ही डंपर की खिड़कियों पर लटक  रहे दोनों व्यक्ति नीचे गिर गए। यहां से पीसीआर ने डंपर का पीछा करना शुरू कर दिया। चालक ने डंपर की स्पीड और बढ़ा दी। अगस्त क्रांति मार्ग पर शाहपुरजट गांव के सामने युवक और स्कूटी डंपर से अलग हो गए।

करीब आधा किमी तक शरीर के हिस्से कटकर फैल गए थे

The young man was alive till three kilometers

युवक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। करीब आधा किमी तक शरीर के हिस्से कटकर फैल गए थे। बाद में कई पीसीआर वैन ने पीछा कर डंपर चालक को मालवीय नगर में अरविंदो कॉलेज के पास पकड़ा। डंपर चालक की पहचान तावडू (मेवात) हरियाणा निवासी मो.अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई। लाजपत नगर थाना पुलिस ने डंपर को जब्त कर मो. अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्कूटी सवार युवक फहीद पुत्र निसार अहमद बल्लीमारान का रहने वाला था। युवक प्राइवेट जॉब करता था। पुलिस को मंगलवार शाम तक ये पता नहीं लगा था कि डंपर की खिड़की पर लटके दोनों शख्स फहीद के जानकार थे या नहीं। दोनों घायल हो गए थे। लेकिन पुलिस के पास नहीं पहुंचे थे।

रोड पर बनी रगड़ से ये तय हुआ कि किस थाना इलाके से और कहां से डंपर ने स्कूटी व सवार को घसीटना शुरू किया था। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि युवक की बॉडी जहां ट्रक से गिरी थी वहां से पुलिसकर्मियों ने सड़क पर बनी रगड़ पर चलना शुरू किया। खेलगांव से रिंग रोड, मूलचंद व लाजपत नगर फ्लाईओवर के पास कैप्टन गौड़ मार्ग पर आकर सड़क पर रगड़ खत्म हुई थी। इसके बाद तय हुआ था कि कैप्टन गौड़ मार्ग से डंपर ने स्कूटी व युवक को घसीटना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed