फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man thrown from a train smash resistance.

लूट के विरोध पर युवक को ट्रेन से फेंका, मौत

Thu, 04 Dec 2014 04:27 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
अमर उजाला, वसुंधरा Updated Thu, 04 Dec 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
The young man thrown from a train smash resistance.

गाजियाबाद के सेक्टर-2 के पास रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


युवक के पास से कोई दस्तावेज और सामान नहीं मिलने के कारण पुलिस लूटपाट के बाद युवक को ट्रेन से फेंकने का संदेह जता रही है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 11 बजे वसुंधरा सेक्टर-2 बी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना लोगाें ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने हरी जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी। युवक के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हुई थी। मृतक की तलाशी ली गई, तो कोई दस्तावेज नहीं मिला।

उसके पास ट्रेन का टिकट तक नहीं था। जिसके बाद पुलिस मामले को लूटपाट के बाद हत्या का मान रही है। एसओ इंदिरापुरम हरिदयाल यादव ने बताया कि शुरूआती जांच में मामला लूटपाट का हो सकता है। जांच की जा रही है।

गाजियाबाद बन रहा लूटपाट और हत्या का अड्डाः पिछले एक सप्ताह में ट्रेन में लूटपाट और फेेंके जाने की यह तीसरी घटना लग रही है।

दिल्ली से गाजियाबाद आने वाली ट्रेनों में लूटपाट करने वाले गिरोह सक्रिय हैं, जो आनंद विहार से गाजियाबाद के बीच लूटपाट करते हैं और मौका पाकर पीड़ित को ट्रेन से धकेल देते हैं।


वारदातों को रोकने की बजाय आरपीएफ और जीआरपी हाथ पर हाथ धरे बैठे दिखाई दे रही है।

सप्ताह की तीसरी घटना
30 नवंबर को मोहन नगर के पास लूटपाट के बाद गुंजन नाम के युवक को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया था। इसके बाद 30 नवंबर को साहिबाबाद गांव के पास अजीत नाम के सिक्योरिटी गार्ड को ट्रेन से फेंका गया।

परिजन ने पुलिस से लूटपाट के बाद हत्या की शिकायत भी की थी। मगर अभी तक ट्रेनों में लूटपाट करने वाले किसी भी गिरोह को पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed