{"_id":"4885d67791a8b6af67a135eeb4c229c0","slug":"the-young-man-shot-dead-in-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Fri, 06 Jun 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कादराबाद स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित निवासी बिजनौर के रूप में की गई है।
विज्ञापन
इस बाबत मृतक के पिता ने रजनीश निवासी बेगमाबाद को नामजद किया है। मोदीनगर पुलिस का कहना है कि अमित रेस्टोरेंट में बैठा हुआ खा-पी रहे थे, तभी उसकी वहां रजनीश नामक युवक से किसी बात पर कहासुनी हो गए।
विज्ञापन
इस पर रजनीश ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी और भाग गया। अमित को गंभीर हालत में जीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन