किसी ने बच्चा चोरी का आरोप लगाया तो किसी ने छेड़छाड़ का, भीड़ ने सरेराह मार दिया युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजूरी खास इलाके में शुक्रवार दोपहर भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोग युवक पर तरह-तरह का आरोप लगाकर उसे पीट रहे थे, लेकिन किसी को भी उस युवक के कसूर के बारे में कुछ भी नहीं पता था।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि ई ब्लॉक गली नंबर दो में लोगों की भीड़ एक युवक को पीट रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने युवक को अचेत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। पुलिस ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किसी ने उसे अपराध करते हुए नहीं देखा
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि किसी को भी युवक के गुनाह के बारे में कुछ भी पता नहीं था। कोई उसे बच्चा चुराने वाला बता रहा था तो किसी ने बताया कि युवक लड़की को छेड़कर भाग रहा था।
लेकिन किसी ने उसे अपराध करते हुए नहीं देखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक भीड़ युवक को करीब आधे घंटे तक लात घुंसों से पीटती रही। इस बीच किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। जो भी आता उसकी पिटाई करके चला जाता था।
पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुट गई है कि किसकी शरारत की वजह से युवक की पिटाई की गई। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही युवक की पहचान करने में भी जुटी है।