फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the women facebook friend from london cheated 7 lakhs

भारी पड़ गया फेसबुक मित्र बनाना, लंदन की महिला ने लगा दिया लाखों का चूना

Tue, 22 May 2018 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 22 May 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
the women facebook friend from london cheated 7 lakhs
सांकेतिक चित्र

फरीदाबाद के धीरज नगर, सेक्टर-31 निवासी एक व्यक्ति को फेसबुक पर दोस्त बनी लंदन की महिला ने 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। युवक की महिला मित्र व मुंबई एयरपोर्ट के कथित अधिकारियों ने मनी लॉन्डरिंग सर्टिफिकेट और एक लाख पाउंड के ड्राफ्ट को बैंक में कैश करवाने के झांसा देकर धोखाधड़ी की गई।करीब 10 माह पहले हुई धोखाधड़ी पर जांच के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।  

विज्ञापन


धीरज नगर, टीटू कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार ने एसीपी क्राइम को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल 23 जुलाई को उसकी फेसबुक आईडी पर लोवेथ नामक महिला ने दोस्ती के लिए रिक्वेस्ट भेजी। प्रमोद ने उसे स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी महिला के साथ चैटिंग होने लगी। प्रमोद ने बताया कि महिला ने उसे बताया कि वह 31 जुलाई 2017 को भारत घूमने आ रही है। प्रमोद के अनुसार 31 जुलाई को उसके पास मुंबई एयरपोर्ट से फोन आया और फोन करने वाली महिला ने खुद को एयरपोर्ट से अधिकारी बताते हुए कहा कि लंदन से लोवेथ मैडम आई हैं और उन्हें मनी लॉन्डरिंग सर्टिफिकेट के लिए 42 हजार रुपये की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक एकाउंट नंबर में रुपये जमा करवाया

the women facebook friend from london cheated 7 lakhs
फाइल फोटो
उन्होंने आपका नंबर दिया है कि आप उनकी मदद कर देंगे। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि पहले तो उसने मना कर दिया, मगर लगातार दो-तीन बाद फोन आने पर उसने कथित एयरपोर्ट अधिकारी की ओर से दिए गए बैंक एकाउंट नंबर में वह रुपये जमा करवा दिए।  

उसके थोड़ी देर बाद फिर से फोन आया कि लोवेथ अपने साथ एक लाख पाउंड का ड्राफ्ट लेकर आई है, जिसे किसी भारतीय बैंक के एकाउंट में जमा करवाना है। प्रमोद उसके लिए भी राजी हो गया। एकाउंट नंबर देने पर उसकी मेल पर एक कोड आया। उसने अपने एकाउंट में वे कोड डाला तो ट्रांजेक्शन शुरू हो गई।

मगर 40 प्रतिशत ट्रांजेक्शन होने पर वह रुक गई और दोबारा कोड मांगने लगी। प्रमोद ने उस महिला को फोन किया तो उसने बताया कि उसको एकाउंट में 2.10 लाख रुपये जमा करवाने होंगे और कोड मिलते ही पैसे उनके एकाउंट में आ जाएंगे।

फोन मिलाया, मगर वह बंद था

the women facebook friend from london cheated 7 lakhs
फेसबुक पर दोस्ती कर बड़ी ठगी - फोटो : Demo Pic

प्रमोद ने रुपये जमा करवा दिए, मगर 80 फीसद ट्रांजेक्शन होने पर वह फिर रुक गई। इस बाद 1.55 लाख रुपये जमा करवाने पर ट्रांजेक्शन पूरी हो गई, मगर खाते में पैसे नहीं आए। उनके मेल आईडी पर एक मेल आया कि 2.94 हजार रुपये जमा करवा दें तो आपके एकाउंट में पैसे रिलीज कर दिए जाएंगे।

प्रमोद ने लोवेथ के मोबाइल पर फोन मिलाया, मगर वह बंद था। तब उसे अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed