फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The woman put her husband on charges of defaming via Facebook

महिला ने पति पर लगाया फेसबुक के जरिये बदनाम करने का आरोप

Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 30 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
The woman put her husband on charges of defaming via Facebook

शहर के सेक्टर-नौ में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर उसके फेसबुक अकाउंट को हैक करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना प्रभारी सेक्टर 10 ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार पति से किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद महिला अपने पिता के घर रह रही है और यह पूरा मामला अप्रैल महीने का बताया जाता है।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर-9 ए की रहने वाली मोना (बदला हुआ नाम) नाम की महिला ने शिकायत दी है। बताया जाता है कि मोना की शादी फरीदाबाद निवासी सचिन के साथ हुई है।

महिला का उसके पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपने पिता के घर आ गई। महिला को उसके फेसबुक अकाउंट में कुछ गड़बड़ी लगी।

महिला की शिकायत पर साइबर सेल ने पूरे मामले की जांच की। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के बाद सेक्टर दस थाना पुलिस ने फरीदाबाद में रहने वाले पति पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed