फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The unwed teen mother, the child has to put effort in hospital Dstbin

बिन ब्याही किशोरी बनी मां, बच्चे को अस्पताल के डस्टबीन में डालने का किया प्रयास 

Tue, 14 Jun 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The unwed teen mother, the child has to put effort in hospital Dstbin

राजधानी में एक 15 साल की किशोरी का बिन ब्याही मां बनने का मामला सामने आया है। लोक लाज की डर से किशोरी की मां ने बच्चे को अस्पताल के डस्टबिन में डालने की कोशिश की। 

विज्ञापन


लेकिन समय रहते अस्पतालकर्मी ने उसे रोक लिया और बच्चे की जान बचाने के लिए उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया। लेकिन उसकी जान बच नहीं पाई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो इस मामले में नया खुलासा सामने आया। 
विज्ञापन


तफ्तीश में पता चला कि परिवार के एक 30 वर्षीय परिचित ने किशोरी को हैवानियत का शिकार बनाया था। सब्जी मंडी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही पुलिस ने बच्चे को डस्टबिन में फेंकने के बाबत भी मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार सुबह 15 साल की किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसकी मां उसे लेकर बाड़ा हिंदूराव अस्पताल पहुंची। 

30 वर्षीय आरोपी ने किशोरी संग की हैवानियत

The unwed teen mother, the child has to put effort in hospital Dstbin
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

जहां किशोरी ने एक बेटे को जन्म दिया। सभी की नजरों से बचाते हुए किशोरी की मां उस बच्चे को अस्पताल के डस्टबिन में डालने लगी। इसी दौरान एक अस्पताल कर्मी की उस पर नजर पड़ गई और उसने बच्चे को महिला से लेकर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन दो घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने किशोरी की मां से पूछताछ शुरू की।पूछताछ में उसकी मां ने खुलासा किया कि उसके एक परिचित ने किशोरी से दुष्कर्म किया था।

लोक लाज की वजह से परिवार ने चुप्पी साध ली। लेकिन किशोरी गर्भवती हो गई। इस खुलासे के बाद सब्जी मंडी थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed