{"_id":"c0cd4a2ff1f189080d7aafe575877f83","slug":"the-two-young-men-immersed-in-solder-bath-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी झाल में नहाने गए दो युवक डूबे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी झाल में नहाने गए दो युवक डूबे
अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 11 Jun 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर झाल पर नहाने गए दो और युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। दोनों ही युवकों की तलाश की जा रही है। बुधवार को उनकी तलाश के लिए गंगनहर में गोताखोर उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
खोड़ा कालोनी निवासी शाहिद (22) सोमवार शाम अपने पांच अन्य साथियों आसिफ, अजरू, शाहरुख, आमिर और दानिश के साथ मसूरी झाल पर नहाने गया था। सभी युवक झाल पर नहा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान शाहिद तेज पानी के तेज बहाव में बह गया। थोड़ी देर बाद जब साथियों को इसका पता लगा तो उन्होंने शोर मचाया।
मंगलवार सुबह लोनी के अशोक विहार निवासी आबिद अली (19) भी अपने साथियों के साथ झाल पर नहाने गया था। इसी बीच वह डूब गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल झाल पर पानी का बहाव बहुत तेज है।
विज्ञापन
इसके साथ ही पानी में मिट्टी भी आ रही है। ऐसे में डूबे हुए युवकों का पता लगाना आसान नहीं है। मसूरी पुलिस का कहना है कि बुधवार सुबह दोनों युवकों की तलाश के लिए गोताखोर नहर में उतारे जाएंगे।