{"_id":"22d103c82a62d78ceb9e9bf6d316e977","slug":"the-two-groups-fought-in-the-village-muradnagar-kakdha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर के काकड़ा गांव में दो गुट भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुरादनगर के काकड़ा गांव में दो गुट भिड़े
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 02 Jun 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने को लेकर रविवार शाम काकड़ा गांव में दो गुट भिड़ गए। जमकर हंगामा और मारपीट हुई। एक पक्ष ने मुरादनगर से कुछ युवक बुला लिए, जो दो बाइकों और कार में आए। जिन्हें देखकर गांववाले जमा हो गए और उन्हें दौड़ा लिया।
विज्ञापन
मारपीट के बाद गिरते-पड़ते युवक अपनी दोनों बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। कार में भी लोगों ने तोड़फोड़ की, लेकिन कार सवार कार लेकर निकल भागे। सूचना पर मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस बाइकों को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश कर रही है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गांव केदो युवकों में रविवार को झगड़ा हो गया। एक युवक ने दूसरे पर आरोप लगाया कि वह अपने दोस्तों के साथ रावली रोड पर पुलिया पर बैठ जाता है और वहां से गुजरने वाली छात्राओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसता है। इसका दूसरे युवक ने विरोध किया।
विज्ञापन
कहासुनी के बाद बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि फब्तियां कसने केआरोपी युवक ने मुरादनगर से अपने कुछ साथी वहां बुला लिए, जो बाइकों और कार में आए। इस दौरान गांववाले जमा हो गए। उन्होंने मुरादनगर से आए युवकों को घेर लिया और दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार चार युवक तो अपनी दोनों बाइक वहीं छोड़कर खेतों में होते हुए भाग गए। जबकि कार में आए युवक कार लेकर भाग तो गए, मगर इस दौरान लोगों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए।
छेड़खानी की घटनाएं
मुरादनगर में बस में छेड़छाड़, विरोध पर भाई को चाकू मारा
मुरादनगर में युवती से छेड़छाड़, लोगों ने आरोपी की बाइक फूंकी
मुरादनगर में युवती से छेड़छाड़ के विरोध में लोगों ने लगाया जाम