{"_id":"58bd8e734f1c1b6d43dc4208","slug":"the-two-finally-picked-atm-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से ठगी करने वाले दो दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से ठगी करने वाले दो दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
500 cr, fraud
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम विहार थाना पुलिस ने एटीएम से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ग्रेजुएशन डिग्री होल्डर है और ठगी की वारदातों का अर्द्धशतक लगा चुके हैं। आरोपी कई तरीके से ठगी करते थे। ये दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लोगों को अपनी ठगी कर शिकार बनाते थे।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार संगम विहार निवासी संतोष कुमार ने पांच मार्च को संगम विहार थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह को शिकायत दी थी कि वह दो मार्च को रतिया मार्ग स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गया था।
विज्ञापन
उस समय दो युवक उसकी सहायता करने की बात कहकर एटीएम के अंदर आ गए। युवकों ने उसका एटीएम मशीन के अंदर डाला, मगर पैसे बाहर नहीं आए। तभी युवकों ने कहा कि उसके एटीएम से पैसे नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसकेएटीएम से 23-23 हजार रुपये के तीन मैसेज उसके मोबाइल पर आए। संतोष कुमार की शिकायत पर मामला दर्जकर थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की देखरेख में एसआई रोहित चाहर, रवि व सुधीर की टीम ने तफ्तीश शुरू की।
पुलिस टीम ने तफ्तीश के बाद आरोपी प्रतापगढ़, यूपी निवासी अंकित सिंघल उर्फ आशीष और कुलदीप सिंह उर्फ राहुल को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह उसी एटीएम पर लोगों को फिर से ठगी का शिकार बनाने आए थे।
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह 50 से ज्यादा लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुके हैं। एक तो ये कई एटीएम कार्ड लेकर अपने साथ चलते थे। एटीएम बूथ के अंदर ये पीड़ित का एटीएम कार्ड ले लेते थे और उसे बदलकर दूसरा दे देते थे।
ये पीड़ित से पैसे निकालने के बहाने उसका पासवर्ड पूछ लेते थे। इसके अलावा ये पीड़ित के कार्ड से पैसे निकालते समय मशीन का ऐसा बटन दबा देते थे, जिससे पैसे कुछ समय बाद निकलते थे।
ये पीड़ित के कार्ड को स्वेप कर उससे कहते थे कि पैसे नहीं निकल रहे हैं। पीड़ित वहां चला जाता था। कुछ देर बाद जब पैसे निकलते थे तो आरोपी पैसे लेकर गायब हो जाते थे।