{"_id":"57d6b3054f1c1b912cd47626","slug":"the-three-young-men-entered-the-house-of-the-woman-in-obscenity","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर तीन युवकों ने की महिला से अश्लील हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर तीन युवकों ने की महिला से अश्लील हरकत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला को घर में अकेला देख तीन युवक अंदर घुस आए। आरोपियों ने महिला को दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। सूरजकुंड इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि छह सितंबर सुबह उनका पति अपने काम पर चला गया था।
विज्ञापन
इसके बाद वह अपने घरेलू काम में व्यस्त हो गईं। उसी दौरान इसी इलाके में रहने वाले सतबीर, सचिन और कृष्ण जबरन उसके घर में घुस आए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही एएसआई विकास कुमारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।