{"_id":"20285c3387b186e2d3663ec509f24657","slug":"the-thief-ran-from-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से भागा चोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से भागा चोर
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 06 May 2014 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तो जनता पुलिस का काम कर रही है। उस पर तुर्रा ये कि पुलिस की लापरवाही से चोर थाने तक से रफूचक्कर हो जा रहे हैं। सोमवार को लालकुआं के लोगों ने एक वाहन चोर को रंगेहाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन
पुलिस उसे कविनगर थाने ले गई। लेकिन वह लघुशंका के बहाने थाने से भाग गया और पुलिस को जब तक इसकी भनक लगती, वह फुर्र हो चुका था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लालकुआं के कुछ लोगों ने देखा कि एक चोर बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा है। लोगों ने उसे दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई की और उसे कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कविनगर थाने में वह महिला कांस्टेबल को चकमा देकर भाग गया। उसने कहा कि वह लघुशंका को जा रहा है। जब शाम को थानेदार ने चोर के बारे में पूछा तो पता चला कि वह भाग चुका है। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि लिखत-पढ़त नहीं की गई थी। चोर से पूछताछ की जानी थी।
विज्ञापन