फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The temple robbery, then fled rogue guards fired in the air.

मंदिर में डाका, हरिगिरि बाबा को बनाया बंधक

Fri, 19 Sep 2014 07:57 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 19 Sep 2014 07:57 PM IST
विज्ञापन
The temple robbery, then fled rogue guards fired in the air.

हथियारबंद पांच बदमाशों ने बुधवार रात प्राचीन देवी मंदिर में महाराज हरिगिरि बाबा और दो सेवादारों को मारपीटकर बंधक बनाकर 1400 रुपये और दो मोबाइल लूट लिए।

विज्ञापन


इस दौरान मंदिर के गार्ड नारायण दास ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की तो बदमाश जवाबी फायर करते हुए भाग गए। इस बाबत मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सेवादार मनोज और सनोज ने बताया कि वारदात रात करीब साढ़े 12 बजे घटना हुई। दूधेश्वरनाथ मंदिर से महाराज हरिगिरि बाबा आए थे। वे तीनों मंदिर में छत पर सो रहे थे। मुख्यद्वार पर गार्ड नारायण दास पहरा दे रहा था।
विज्ञापन


पांच बदमाश पीछे की दीवार फांदकर परिसर में आ गए। चार के हाथ में तमंचे और एक कुल्हाड़ी लिए हुए था। बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर उन्हीं के कपड़ों से हाथ बांध दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनसे मोबाइल और नगदी लूट ली। तीनों को बंधक बनाकर मुख्यद्वार का गेट खुलवाने लगे। बदमाशों को देखकर गार्ड ने बंदूक से तीन राउंड फायर किए। इस पर बदमाश भाग गये और जाते हुए दो राउंड फायर किए। एसएचओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।


दूसरी ओर, हिंदू स्वाभिमान के अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि इस मंदिर पर पहले भी हमले और डकैतियां हो चुकी हैं, लेकिन यहां की सुरक्षा के लिए प्रशासन कुछ भी नहीं कर रहा। इस मामले में बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed