फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the teacher raped DU student

गुरु शिष्य की परंपरा को कर दिया बदनाम, ट्यूटर ने छात्रा से कर डाला ऐसा गंदा काम

Sun, 04 Mar 2018 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
the teacher raped DU student

न्यू अशोक नगर इलाके में डीयू की छात्रा के साथ दुष्कर्म और उसका एमएमएस बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी छात्रा का ट्यूशन टीचर है। वह घुमाने के बहाने छात्रा को गुरुग्राम के एक होटल में ले गया और वहां वारदात की। इसके बाद वह छात्रा पर शादी का दबाव बनाने लगा।

विज्ञापन


इनकार करने पर आरोपी एमएमएस को वायरल करने और खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। परेशान छात्रा ने परिजनों के साथ न्यू अशोक नगर थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय शालू (बदला नाम) परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है। वह डीयू के एसओएल से बीकॉम कर रही है। पांच साल से मुकेश गणित व अन्य विषयों का ट्यूशन पढ़ाने उसके घर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से शालू मुकेश के घर जाकर ही पढ़ रही थी। शालू ने बताया कि कुछ दिन से मुकेश उस पर शादी का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह खुदकुशी करने की धमकी देता था।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह शालू किसी काम से बाहर निकली। आरोपी उसे रास्ते में मिला और घूमने जाने की बात कर वह उसे गुरुग्राम के एक होटल में ले गया। आरोप है कि वहां मुकेश ने शालू से दुष्कर्म किया।


इस दौरान उसने उसका एमएमएस भी बना लिया। अब मुकेश शादी का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर वह वीडियो वायरल करने या खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। शनिवार को पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई। रविवार को परिजन थाने पहुंच गए। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed