फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The student to manipulate manly.

छेड़छाड़ पर मर्दानी बनी छात्रा, बरसाई चप्पल

Sun, 12 Oct 2014 12:29 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Sun, 12 Oct 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
The student to manipulate manly.

छेड़छाड़ से गुस्साई छात्रा शनिवार सुबह मर्दानी बन गई और उसने तीन युवकों में से दो पकड़कर जमकर चप्पल से धुना, जबकि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और पब्लिक तमाशबीन बनी रही। इसी बीच दोनों युवक छात्रा के चुंगल से निकलकर भाग गए।

विज्ञापन


मामला मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत मोदी पोन कालोनी का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक छात्रा मोदी पोन कालोनी में ट्यूशन पढ़ने जाती है। ट्यूशन से आते-जाते उस पर तीन युवक अश्लील फब्तियां कसते थे।
विज्ञापन


छात्रा युवकों की हरकत को नजरअंदाज कर देती थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ट्यूशन से लौटते वक्त रोजाना की भाति युवकों ने उस पर अश्लील फब्तियां कसी। यह देख छात्रा रूक गई और शोर मचाते हुए चप्पल निकालकर दो युवकों पर बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख तीसरा युवक भाग खड़ा हुआ। इतना ही नहीं गुस्से में छात्रा ने चुंगल से निकलकर भाग रहे दोनों युवकों का पीछा किया और चप्पल फेंक-फेंककर मारा।

बताया जाता है कि, इसी बीच पुलिस को भी सूचना कर दी गई थी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। खास बात यह है कि करीब पांच मिनट तक छात्रा अकेली युवकों से उलझती रही, लेकिन मौजूद लोगों तमाशबीन बन रहे।

उधर, एसएसआई उदयवीर बालियान सूचना से इंकार कर रहे है। उनका कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed