{"_id":"5abceb994f1c1b532a8b486c","slug":"the-student-preparing-upsc-committed-suicide-in-pg-this-was-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने पीजी में फांसी लगाकर दी जान, ये थी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने पीजी में फांसी लगाकर दी जान, ये थी वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखर्जी नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने पीजी में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मानसिक तनाव में होने की बात कही है।
विज्ञापन
वहीं, खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भरेज कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। उसके परिजन छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिसस को सूचना मिली कि मुखर्जी नगर के एक पीजी में एक छात्रा कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर कमरे में गयी। जहां पुलिस ने छात्रा को पंखे से लटकता हुआ देखा। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
मृतका की पहचान देवेश्वरी देवगन (26) के रूप में हुई। उसके पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने मानसिक तनाव में होने की बात लिखी है। उसने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही है।
छत्तीसगढ की रहने वाली थी
इसके लिए उसके परिवार वाले या फिर कोई अन्य जिम्मेदार नहीं है। पुलिस को आशंका है कि पढ़ाई के दवाब की वजह से उसने यह कदम उठाया है। पुलिस छात्रा के साथ रह रही अन्य लड़कियों ने पूछताछ कर जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि देवेश्वरी मूलत: रायपुर छत्तीसगढ की रहने वाली थी। उसके पिता मोहनलाल देवगन का रायपुर में परचून की दुकान है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।
परिजनों ने भी फिलहाल खुदकुशी के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना की जानकारी मिलने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। उनके आने के बाद ही छात्रा के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।