फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The sensation of the body of two women in the capital, after killing the bodies were thrown

राजधानी में दो महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी, हत्या के बाद फेंके गए शव 

Sat, 23 Jul 2016 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
The sensation of the body of two women in the capital, after killing the bodies were thrown
शव - फोटो : Demo Pic

राजधानी में दो अलग-अलग जगहों से दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। डाबड़ी इलाके में शनिवार सुबह झाड़ियों के पास एक महिला शव मिला। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी महिला का शव हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में मिला है। आशंका है कि महिलाओं की हत्या कर शवों को फेंका गया है। पुलिस दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में कर पहचान करने में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि डाबड़ी इलाके के गोल चक्कर के पास झाड़ियों में एक महिला शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के चेहरे पर घाव के निशान थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला को पहचानने की कोशिश की लेकिन, पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र तकरीबन 30 साल है। 

महिलाओं की पहचान करने में जुटी पुलिस

The sensation of the body of two women in the capital, after killing the bodies were thrown
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

उसने साड़ी पहन रखी है। पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

हालांकि जिस जगह महिला का शव मिला है, इससे आशंका है कि महिला की हत्या कर शव छिपाने की कोशिश की गई है। फिलहाल डाबड़ी थाना पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। 

वहीं दूसरी घटना केएन काटजू इलाके की है। शनिवार सुबह पुलिस को हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में एक महिला के शव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। 

महिला की उम्र करीब 45 साल है। पुलिस का कहना है कि शव पूरी तरह से सड़ी गली अवस्था में है। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कर शव पानी में फेंका गया है।

 फिलहाल पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाकर पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed