{"_id":"68da68cac3075a8fca4690c34337a37f","slug":"the-public-watched-the-spectacle-woman-robbed-chen","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक देखती रही तमाशा, युवती से लूटी चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पब्लिक देखती रही तमाशा, युवती से लूटी चेन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 22 Jun 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से खरीदारी कर लौट रही रिक्शा सवार युवती से बाइकर्स ने चेन लूट ली और सरेआम लहराते हुए भाग गए। वारदात शनिवार शाम करीब छह बजे रमते राम रोड पर हुई।
विज्ञापन
इस दौरान काफी तादाद में लोग मौजूद थे, मगर किसी ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। नगर कोतवाली पुलिस ने स्नैचर की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
पटेलनगर की उदलनगर कालोनी निवासी शकुंतला देवी (55) अपनी बेटी (22) के साथ शनिवार शाम रमते राम बाजार से खरीदारी कर रिक्शे पर लौट रही थी। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनकी बेटी की चेन तोड़कर भाग गए। वे रिक्शे से उतरकर शोर मचाते हुए काफी दूर तक दौड़ीं।
विज्ञापन
लोगों ने स्नैचर को जाते हुए देखा, मगर किसी ने हौसला नहीं दिखाया। लोग अगर हिम्मत दिखाते तो बदमाश पकड़े भी जा सकते थे, क्योंकि इस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे। झपटमार आसानी से भाग गए।
हालांकि बाद में मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने स्नैचरों की तलाश में जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर स्नैचर की तलाश की जा रही है।
स्नैचिंग की हालिया वारदात
18 मई- नेहरूनगर में कारोबारी की पत्नी से चेन लूटी
18 मई- रामनगर में पिस्टल तान शिक्षिका से चेन लूटी
10 मई- श्यामपार्क एक्सटेंशन में महिला लुटेरों से भिड़ीं, चेन छोड़ भागे बदमाश
8 मई- राजेंद्रनगर में महिला ने दिखाई बहादुरी, आधी चेन बचाई
6 जनवरी- अशोकनगर में महिला ने हौसला दिखा चेन बचाई, स्नैचर पकड़वाया