{"_id":"5743009c4f1c1bba7d690827","slug":"the-old-servant-slap-caused-by-electronic-business-was-absconding-with-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी को पुराने नौकर ने लगाई चपत, लाखों रुपये लेकर हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी को पुराने नौकर ने लगाई चपत, लाखों रुपये लेकर हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी दिल्ली के कोतवाली इलाके में कारोबारी का पुराना नौकर दुकान में रखे 10 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित योगेश कुमार जब अपनी दुकान पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई।
विज्ञापन
फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नौकर की तलाश में एक टीम को बिहार रवाना कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चांदनी चौक में रहने वाले योगेश कुमार की लाजपत राय मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है। पिछले करीब तीन सालों से इनकी दुकान पर बिहार के सहरसा का रहने वाला सुनील तीन सालों से नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को उन्होंने अपनी दुकान के गल्ले में 10 लाख रुपये रखे थे। इस बीच शनिवार को वह दुकान पहुंचे तो गल्ले में रखे रुपये गायब मिले। उन्होंने अपने नौकर सुनील को कॉल करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला।
पीड़ित को फौरन अपने नौकर पर शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया। रविवार को एक टीम बिहार रवाना कर दी गई है। दिल्ली स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की जा रही है। पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन कर रही है।