{"_id":"56edcb144f1c1b29178b4c51","slug":"the-neighbors-called-police-when-drunken-create-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के साथ कर रहे थे पार्टी, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों के साथ कर रहे थे पार्टी, पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 20 Mar 2016 03:31 AM IST
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर बीटा-वन में देर रात तक म्यूजिक बजाकर शराब के नशे में महिला मित्रों के साथ पार्टी करना छात्रों को भारी पड़ गया। शोर से परेशान पड़ोसियों ने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुलाकर सभी छात्रों को हवालात भिजवा दिया। हालांकि अगले दिन सुबह माफी मांगने के बाद कासना कोतवाली पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन
सेक्टर बीटा वन में शुक्रवार शाम से चार छात्र अपनी महिला मित्रों के साथ कमरे पर पार्टी कर रहे थे। सभी नशे में धुत थे और म्यूजिक बजाकर शोर करते हुए डांस कर रहे थे। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। पड़ोसियों ने इसका विरोध किया फिर भी छात्र नहीं माने।
विज्ञापन
आखिरकार परेशान होकर लोगों ने सेक्स रैकेट चलने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पुलिस पहुंची, तो देखा कि लड़के-लड़कियां पार्टी कर रहे थे। पुलिस सभी लड़कों को थाने ले गई, जबकि लड़कियों को उनके हॉस्टल छोड़ा। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि सुबह होने पर पुलिस ने सभी छात्रों से माफीनामा लिखवाया। छात्रों के भविष्य को देखते हुए उन्हें छोड़ दिया गया है। हालांकि उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन