फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the most wanted criminal akhilesh arrested

5 लाख रुपये के इनाम वाला मोस्ट वॉन्टेड ऐसे पकड़ा गया...

Thu, 12 Oct 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 12 Oct 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
the most wanted criminal akhilesh arrested
गुरुग्राम में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया मोस्ट वांटेड अखिलेश - फोटो : सुदर्शन झा

जेलर की हत्या, जज पर गोली चलाने सहित 56 मामलों के आरोपी कुख्यात ‘ए कंपनी’ के सरगना अखिलेश सिंह और पत्नी को मंगलवार देर रात मुठभेड़ के बाद झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अखिलेश के दोनों पैरों में गोली लगी हैं। झारखंड में उस पर 5 लाख रुपये का इनाम है। देशभर में उसकी 500 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है।

विज्ञापन


बुधवार को पुलिस आयुक्त की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में झारखंड में जमशेदपुर के एसएसपी अनूप मैथ्यू व जमशेदपुर के एसपी ग्रामीण प्रभात भी मौजूद रहे। अनूप मैथ्यू ने बताया कि उन्हें अखिलेश सिंह के गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में रुकने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन

होटल में किसी दूसरे नाम से पत्नी के साथ रह रहा था

the most wanted criminal akhilesh arrested
गुरुग्राम में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया मोस्ट वांटेड अखिलेश - फोटो : सुदर्शन झा
वे गुरुग्राम पहुंचे अपराध शाखा-9 की टीम के साथ मिलकर रेड की। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि वह किसी दूसरे नाम से पत्नी के साथ मंगलवार शाम को ही पहुंचा था। टीम ने बताए गए कमरे में जांच की तो अखिलेश ने गोली चला दी। जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी तीन राउंड गोली चलाई। दो गोली उसकी टांगों में लगीं।

 

अखिलेश की पत्नी पुलिस से भिड़ गई। बाद में उसने पति को बचाने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए पुलिस ने अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी की अगस्त में खरीदी फोर्ड इंडिवर गाड़ी कब्जे में ली है। उसके पास से अनेक गाड़ियों की चाबियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed